banner
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 20 एवं 21 मई, 2017 खुला अधिवेशन इंदुभाई पटेल नगर, मावलंकर हॉल, रफ़ी मार्ग, नई दिल्ली में प्रतिनिधियों के सम्मेलन में आज सांय 4.00 बजे समाप्त हो गया।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल मोरारका जी ने किया स्वागताध्यक्ष श्री अशोक चौधरी ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव के निर्वाचन का प्रतिनिधियों ने अनुमोदन ध्वनिमत से किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों युवा अध्यक्ष सादात अनवर, एवं किसान प्रकोष्ट के अध्यक्ष संजय सिंह खुटैल, छात्र इकाई के अध्यक्ष विवेकानंद बाबुल, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री पवन राणा के साथ अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल मोरारका और मुख्य महासचिव श्री रविंदर मनचंदा का स्वागत किया। प्रतिनिधि सम्मेलन में राजनैतिक, आर्थिक, कृषि, विदेश नीतियों पर राष्ट्रीय परिषद द्वारा पारित प्रस्तावों का अनुमोदन प्रतिनिधियों ने दोनों हाथ उठा कर के किया। एक अन्य प्रस्ताव जो पार्टी के संविधान में संसोधन का था उसे भी प्रतिनिधियों ने अनुमोदित कर दिया। इस सम्मेलन के प्रतिनिधियों ने समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के नाम का अनुमोदन करते हुए चुनाव आयोग को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) को समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के निर्णय को मान लिया।
सम्मेलन के सम्मेलन में मुख्य अतिथी के रूप में पधारे जनता दल (यूनाइटेड) के नेता श्री शरद यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद श्री डी.पी.त्रिपाठी का पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय सम्मेलन में आये हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शरद यादव ने कहा कि वर्तमान समय चुनौतियों से भरा हुआ है। सरकार ने जो वादा किया था वह तीन साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। व शेषकर के नौजवानों को रोजगार देना किसानों की आमदनी दुगनी करने कश्मीर में शांति स्थापित करने और सीमा पर होने वाले आतंकी घटनाएं, कश्मीर में चुनाव में दो प्रतिशत लोगों ने वोट दिया कश्मीर की जनता ने संविधान के लोकतंत्र से किनारा कर लिया। यह सब सरकार की विफलता का परिणाम है। उत्तर-प्रदेश में सहारनपुर में लोगों के मकान जला दिए गए दूध का व्यवसाय करने वाले लोगों का गोरक्षा करने के नाम पर दंगा फसाद हो रहा है। देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। देश की सभी राजनैतिक पार्टियों को इसके खिलाफ गोलबंद होना चाहिए। श्री चंद्रशेखर जी बराबर कहा करते थे कि देश खतरे में जायेगा। चंद्रशेखर जी की बात सही साबित हो रही है। समाज को बाँटने वाली ताकतें मजबूत हो रही है। जिसे वर्तमान सरकार का संरक्षण प्राप्त है ऐसी स्थिति में समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रेशखर) के सम्मेलन में आये हुए आप सभी साथियों को एक जुट होकर इसे रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
श्री कमल मोरारका जी के नेतृत्व में मुझे विश्वास है कि आप सभी साथी वर्तमान राजनीति को एक नयी दिशा देने में सक्षम साबित होंगे। एक अन्य मुख्य अतिथि और मुख्यवक्ता श्री डी.पी.त्रिपाठी ने चंद्रशेखर के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा कि बिखराव के खिलाफ एकता के समर्थक और संसद में स्पष्ट वादिता के प्रतीक लोकतंत्र में गहरी आस्था रखने वाले चंद्रशेखर जी हम सबके मार्गदर्शक थे। आप सभी उनके विचारों से प्रभावित और उसे आगे बढ़ाने के लिए श्री कमल मोरारका जी को समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का अध्यक्ष निर्वाचित कर इस बात का संकेत दे दिया है कि देश में सभी राजनैतिक दलों को एक होकर साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध संघर्ष करके उन्हें शिकस्त देने में सफल होंगे।
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमल मोरारका जी ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के कथनी करनी में असमानता है। विदेशों में जब वह जाते है तो देश के प्रतिष्ठा के अनुकूल बात नहीं करते। देश कि समस्याओं के हल के लिए कोई वार्ता नहीं करते बल्कि देश की आलोचना करते रहते हैं। उनके क्रियाकलापों से लोकतंत्र में आस्था रखने वाली सभी संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं। वह निश्चित रूप से अपना कार्यकाल तो पूरा कर ही लेंगे लेकिन देश संकट में फसता जा रहा है। नागपुर से जो दिशा निर्देश आता है वह देश में तनाव पैदा करता है। प्रधानमंत्री देश का संरक्षक होता है। सुनियोजित संयंत्रों से चुनाव जीते जा रहे हैं। जिस पर हम सबको विचार करना होगा। संविधान की कसम खाने वाले यदि संविधान का सम्मान नहीं करेंगे और देश में लोकतान्त्रिक मर्यादा को छिन्न-भिन्न करने पर आमादा होंगे तो समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के कार्यकर्त्ता चुप नहीं बैठेंगे। यह व्यक्तिगत वैभव की सरकार है। इसे अपनी औकात में रह कर काम करना चाहिए। संविधान लोकतंत्र और देश की मर्यादा बचाने के लिए समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा और 2019 के आम चुनाव में समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और कोशिश करेगी कि सभी राजनैतिक दल एक होकर साम्प्रदायिक शक्तियों का मुकाबला करें।
चंद्रशेखर जी पर “चन्द्रशेखरवादियों के नाम” से प्रकाशित एक पुस्तक जो श्री सादात अनवर जी के द्वारा लिखी गई उसका लोकार्पण श्री कमल मोरारका जी ने किया। मुख्य महासचिव श्री रविंदर मनचंदा जी ने सम्मेलन में आये मुख्य अतिथियों और देश भर से पहुंचे प्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया और सम्मेलन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की सराहना की। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का यह राष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रीयगान के बाद समाप्त हुआ।
(राजेश कुमार सिंह)
मीडिया प्रभारी
https://twitter.com/sjp4india
Add Photos

Leave a Reply

Your email address will not be published.